दरौंदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Author Ravindra Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Siwan News : सीवान में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां दरौंदा बाजार के पास एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Siwan News : छपरा-सीवान मुख्य मार्ग (एनएच-531) पर दरौंदा बाजार के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दरौंदा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव निवासी रामपूजन सिंह के पुत्र बिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिरेंद्र सिंह दरौंदा बाजार के समीप सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

पुलिस ने शुरू की वाहन की तलाश

चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

हादसे के बाद मची अफरातफरी

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दुर्घटना से संबंधित कोई भी जानकारी होने पर तत्काल थाना को सूचित करें, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य



विज्ञापन
Ravindra Kumar

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन