यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में मार्च

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Feb 2026 9:20 PM

विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय व बसंतपुर प्रखंड परिसर में विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में जुलूस निकाला. इसमें बड़ी संख्या में एससी/एसटी व ओबीसी समाज के लोग शामिल रहे.हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. बुधवार को जिला मुख्यालय व बसंतपुर प्रखंड परिसर में विभिन्न दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में जुलूस निकाला. इसमें बड़ी संख्या में एससी/एसटी व ओबीसी समाज के लोग शामिल रहे.हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला. जिला मुख्यालय पर यह प्रतिरोध मार्च आंबेडकर पार्क से शुरू होकर जेपी चौक, अस्पताल मोड़ होते हुए गोपालगंज मोड़ स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचकर एक जनसभा में तब्दील हो गया. मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, हन्नी वर्मा , भाजपा के बबलू साह, जय प्रकाश गुप्ता,डॉक्टर अमित कुमार,रमेश यादव, भाकपा माले के अमित गोंड, जदयू के सुनील गुप्ता सनी गुप्ता,राजद के रमेश यादव ने किया. मार्च की सबसे खास बात यह रही कि भाजपा, जदयू, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माले), भीम आर्मी और छात्र संगठन -आइसा समेत तमाम दलों के नेताओं ने भाग लिया इस मौके पर बीजेपी नेता संतोष रावत,सनी गुप्ता,अमित राम,विनोद बांसफोर,डॉ गुलाम सरवर जी,डॉक्टर पीयूष,संतोष चौधरी,चंद्रशेखर चौधरी,सुमित यादव,सनी वर्मा प्रिंस पासवान,धर्मेंद्र साह,पप्पू राम,राजीव रंजन,सुनील पासवान,अनीश कुशवाहा, संदीप कुशवाहा,रामपुकार जी,पंकज कुमार राकेश कुमार मंतोष रावत,प्रदीप बांसफोर,कल्लू बांसफोर,सनी रावत डॉक्टर कृष्ण प्रसाद,डॉक्टर पीयूष शामिल रहे. उधर बसंतपुर प्रखंड परिसर में नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले एससी/एसटी व ओबीसी समाज के लोगों ने बैठक कर यूजीसी एक्ट 2026 के समर्थन में एकजुटता दिखाई. बैठक के बाद उपस्थित लोगों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रतिवाद मार्च निकाला.प्रतिवाद मार्च प्रखंड परिसर से शुरू होकर मलमलिया गंडक पुल तक गया, जहां से वापस लौटते हुए बसंतपुर स्टेट बैंक के सामने तक पहुंचा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी एक्ट 2026 लागू करो” समेत अन्य नारे लगाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध जताया.मार्च के समापन के बाद बसंतपुर स्थित गांधी आश्रम में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा को जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता मुकेश कुमार सुमन, त्रिभुवन राम, संजय सम्राट, छोटेलाल साहनी, सुधांशु साहनी, प्रो. वीरेंद्र प्रसाद यादव, आलोक यादव, मनोज कुमार राम, दिलीप साहनी, मैनेजर यादव, मुकेश महतो ने संबोधित किया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन