उत्पाद विभाग की छापेमारी में की शराब बरामद

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 Jun 2025 10:40 PM

विज्ञापन

एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरुहुरीडीह गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस की आने की सूचना मिलते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरुहुरीडीह गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की. हालांकि, पुलिस की आने की सूचना मिलते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की शिकायत मिल रही थी. इसी क्रम में एक विशेष अभियान चलाते हुए टीम ने सुरुहुरीडीह में गांव में छापेमारी की गई. जहां आजाद यादव और सुंदर यादव के घर पास से 19 लीटर 200 एमएल देसी व 7 लीटर 560 एमएल विदेशी शराब जब्त की गईं. पुलिस ने बरामद की 20 लीटर देसी शराब , धंधेबाज फरार बड़हरिया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के बाबू मोड़, पड़रौना गांव से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की.बताया जाता है कि एएसआइ सरोज कुमार को थाना क्षेत्र के बाबू मोड़ पड़रौना गांव में शराब रखने व बेचने की सूचना मिली.वे पुलिस बल के साथ पड़रौना के बाबू मोड़ पर पहुंचे तो वहां पड़रौना गांव का निवासी व शराब तस्कर भवसागर राम 20 लीटर देसी शराब को छुपा कर रखा था.शराब का धंधेबाज पुलिस को देखते ही भाग निकला.लेकिन पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा ने बताया कि शराब के धंधेबाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है व पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन