दरौंदा में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल लोग | Prabhat Khabar Network

दरौंदा थाना क्षेत्र के हरदियारा गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

दरौंदा थाना क्षेत्र के हरदियारा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मारपीट की घटना में धीरज कुमार, लीलावती देवी एवं ओमप्रकाश साह घायल हुए हैं. परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया.

घटना की सूचना मिलने के बाद दरौंदा थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है. भूमि विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन