सीवान : प्रशिक्षण से नदारद 48 शिक्षकों से स्पष्टीकरण, 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले में 48 शिक्षकों को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है. उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा वेतन कटौती की जा सकती है. यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है.

विज्ञापन

सीवान जिले में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मैरवा, डायट सीवान एवं सीटीई सीवान में 10 से 14 अगस्त तक आयोजित सेवाकालीन प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले 48 शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा सीवान विश्वासभाजन ने संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के अंदर साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा ई-शिक्षाकोष पर जारी प्रशिक्षण शिड्यूल के आलोक में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मैरवा, डायट सीवान एवं सीटीई सीवान में शिक्षकों को 10 से 14 अगस्त तक सेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. प्राचार्य, प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मैरवा, डायट सीवान एवं सीटीई सीवान की ओर से 10 अगस्त के पत्रांक 890 एवं 891 तथा 13 अगस्त के पत्रांक 507 के माध्यम से प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची उपलब्ध करायी गयी है. इसके आधार पर संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने तथा उच्चाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने वाले सूचीबद्ध शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखना होगा. निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में प्रशिक्षण अवधि के वेतन की कटौती ‘No Work No Pay’ के आधार पर करने की कार्रवाई की जायेगी.

विभाग की इस कार्रवाई से प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण संबंधी उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन