नौतन बाल विकास परियोजना कार्यालय में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम, देशभक्ति का दिया संदेश
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network
नौतन बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक अनूठी तिरंगा रंगोली का आयोजन किया गया. सेविकाओं और कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौतन बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में तिरंगा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फिरदौस शेख की उपस्थिति में सेविकाओं एवं कर्मियों ने आकर्षक तिरंगा रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया.

इस दौरान महिला पर्यवेक्षक जसीला कुमारी, शकुंतला देवी, प्रखंड समन्वयक रीमा कुमारी तथा सेविका सुनीता कुमारी, गुड़िया देवी, सीता देवी, मीना देवी और सरोज कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

तिरंगे के रंगों से सजी रंगोली ने कार्यालय परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी और लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए