सीवान : आर्य समाज के पूर्व प्रचार मंत्री की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई

Updated:
विज्ञापन

हवन में शामिल आर्य समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

सीवान के आर्य समाज मंदिर परिसर में पूर्व प्रचार मंत्री स्वर्गीय शिव कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन किया गया. हवन-यज्ञ के साथ एक सभा आयोजित की गई, जिसमें उनके बौद्धिक जागरूकता, संघर्ष और समर्पण को याद किया गया.

विज्ञापन

सीवान के आर्य समाज मंदिर परिसर स्टेशन रोड में पूर्व प्रचार मंत्री स्वर्गीय शिव कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन आर्य समाज के द्वारा संपन्न कराया गया. पूर्व प्रचार मंत्री की स्मृति में शुक्रवार देर शाम हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आर्य समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए. इसके पश्चात सभा कक्ष में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद आर्य ने की.

इसके बाद आर्य समाज की सीवान इकाई के मंत्री संजीव कुमार आर्य ने सभा को संबोधित किया. वक्ताद्वय ने पूर्व प्रचार मंत्री शिवकुमार शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आर्य समाज के पूर्व प्रचार मंत्री शिवकुमार शर्मा का जीवन अपने आप में बौद्धिक जागरूकता, संघर्ष और समर्पण के रूप में हमेशा याद किया जाएगा. जब-जब भी आर्य समाज को किसी परेशानी में सहयोग की आवश्यकता पड़ी, शिवकुमार शर्मा जी आर्य समाज के साथ खड़े रहे. आर्य समाज द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न वैदिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ आर्य समाज के विभिन्न कार्यक्रमों का घूम-घूम कर प्रचार करना, कारगिल युद्ध के समय भी आर्य समाज की तरफ से बाजार में घूम-घूम कर चंदा इकट्ठा करके भारत सरकार को भेजना सहित विभिन्न आयोजनों में शिव कुमार शर्मा बढ़-चढ़कर भूमिका का निर्वहन करते थे. समाज के वंचित और उपेक्षित तबके के लोगों को भी आर्य समाज से जोड़ने में शिवकुमार शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. आर्य समाज हमेशा उनका आभारी रहेगा.

इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, हरिशंकर ब्रह्मचारी, अर्चना कुमारी आर्या, संध्या कुमारी, विनोद कुमार चौधरी, नरेंद्र कुमार चौहान, शत्रुघन कुमार प्रजापति, अधिवक्ता राजकमल कुमार, मनोहर प्रसाद, सोहन प्रसाद, मोहन प्रसाद, अभिमन्यु कुमार सिंह, संदीप कुमार मिश्रा और अजीत कुमार शर्मा उपस्थित रहे.


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन