जाम से शहर में परेशान रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 9:16 PM
सोमवार को भी शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा आम रहा. रविवार की छुट्टी के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला. सुबह में शहर के सुदर्शन चौक, कचहरी रेलवे ढ़ाला, अस्पताल रोड, जेपी चौक, बाटा मोड़, बबुनिया मोड़, फलमंड़ी,महादेवा रोड आदि जगहों पर जाम रहा
सीवान. सोमवार को भी शहर की सभी सड़कों पर जाम का नजारा आम रहा. रविवार की छुट्टी के बाद जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं, लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी. इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला. सुबह में शहर के सुदर्शन चौक, कचहरी रेलवे ढ़ाला, अस्पताल रोड, जेपी चौक, बाटा मोड़, बबुनिया मोड़, फलमंड़ी,महादेवा रोड आदि जगहों पर जाम रहा. सबसे आधिक अस्पताल रोड और महादेवा रोड में लोग कराहते रहे. सभी प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम में सैकड़ों गाड़ियां कमोवेश दिनभर जाम में फंसती रहीं. सुबह से दोपहर तक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहने से वाहन रेंगते हुए निकले. आलम यह था कि दस मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को कहीं आधा तो कहीं एक घंटे तक का समय लग गया. सप्ताह में आम दिनों की अपेक्षा सोमवार को ट्रैफिक लोड अधिक होने के चलते अक्सर लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ता है. यातायात पुलिस व स्थानीय थाना के जवान जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करते दिखे. जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि नगर की सड़कों पर आये दिन लगने वाले जाम ने उन्हें परेशान कर रखा है. वे अपने गंतव्य तक घर से जब निकलते हैं, तो उन्हें वहां तक पहुंचने के लिए घंटों सड़क पर वाहनों की गुत्थम-गुत्थी के बीच मशक्कत करनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है. साथ ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










