इफ्तार से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Updated at : 10 Mar 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
इफ्तार से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्यमार्ग पर हथौड़ा बड़का टोला के समीप रविवार की रात इफ्तार कर घर लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला निवासी सगीर हुसैन उर्फ अतहर हुसैन है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान/हुसैनगंज: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सीवान-आंदर मुख्यमार्ग पर हथौड़ा बड़का टोला के समीप रविवार की रात इफ्तार कर घर लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक हुसैनगंज दक्खिन मोहल्ला निवासी सगीर हुसैन उर्फ अतहर हुसैन है. सगीर हुसैन रविवार की संध्या इफ्तार पार्टी में शामिल होने सीवान शहर गया था. जहां इफ्तार में शामिल होने के बाद अन्य कामों का निबटारा करते हुए अपनी बाइक से घर लौट रहा था. हथौड़ा बड़का टोला के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. रात्रि के समय सड़क पर आवागमन कम था. चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इधर हादसे के बाद शव सड़क पर ही बहुत देर तक पड़ा रहा. स्थानीय लोगों द्वारा थाना में सूचना दी गयी. हुसैनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सगीर के परिजनों में कोहराम मच गया. सऊदी अरब में करता था काम बताया जाता है कि मृतक सगीर सऊदी में प्राइवेट कंपनी में काम करता था. उसके कमाई से उसके परिवार का पालन पोषण चलता था. रमज़ान को लेकर वह कुछ महीनों के लिए छुट्टी पर घर आया था. वहीं ईद के बाद उसे सऊदी अपने काम पर वापस लौट जाना था. तब तक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी मौत के बाद गांव में छाया मातम सगीर की मौत पर गांव में मातमी सन्नाटा है. मृतक के दो पुत्र जुनेद 16 वर्ष व जमशेद 14 वर्ष का व एक पुत्री आठ वर्ष की हैं. दोनों पुत्र हाइस्कूल में पढ़ते हैं. परिजनों ने बताया कि सगीर हुसैन अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने वाला एकमात्र व्यक्ति था. परिजनों को इस बात की चिंता सता रही है कि उनकी पत्नी और बच्चों का परवरिश कैसे होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन