Siwan News: सिवान में भीषण एक्सीडेंट, बाइकों के टक्कर में दो की मौत, होली से पहले बुझ गया घर का चिराग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Mar 2025 6:54 PM

विज्ञापन

घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस

Siwan News: सिवान में होली से एक दिन पहले जीरादेई पेट्रोल पम्प के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवक की जान चली गई. घटनास्थल पर मौजूद लोग के मुताबिक अत्यधिक स्पीड के कारण दोनों की जान गई.

विज्ञापन

Siwan News: सिवान के जीरादेई पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को आमने सामने बाइक के टक्कर में दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इस एक्सीडेंट में दो युवक गम्भीर रूप घायल हो गए. घायल युवकों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में सोनू और अमित शामिल है. दोनों की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच है. मृत युवकों में से एक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव के रूपलाल राम के 18 वर्षीय पुत्र मनीष राम के रूप में हुई है. जबकि दूसरे मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

तेज रफ्तार बना मौत का कारण

सीवान मैरवा मुख्यमार्ग के जीरादेई पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की हुई मौत में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों की मौत का कारण बाइक का तेज रफ्तार होना है . दोनों बाइक काफी तेज गति में थी. तथा दोनों आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृत दोनों युवक लगभग 25 फीट ऊपर तक उछल कर सड़क पर आ गिरे.और उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

इसे भी पढ़ें: Big Accident: एक को बचाने में डूबे तीन दोस्त, होली से पहले सिवान में हाहाकार

मृत मनीष के परिजनों का बुरा हाल

सड़क हादसे में मरे मनीष राम के परिजनों को जब यह पता चला कि बाइक के टक्कर में मनीष की मौत हो गई, तो परिजन बेतहासा होकर रोने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष इस साल ही इंटर का परीक्षा दिया था. परिजनों ने बताया कि घर से वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जीरादेई मोड़ पर गया था. इस घटना से होली से पहले ही घर का चिराग बुझ गया.

इसे भी पढ़ें:  हुड़दंगियों पर लगाम लगाएगी बिहार पुलिस, होली और जुम्मा पर प्रशासन अलर्ट, 600 जगहों पर तैनात रहेंगे 5000 जवान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन