सीवान: हाथी-घोड़ों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीराम-जानकी और शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
फोटो :कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सीवान के राजापुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम-जानकी और शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. हाथी-घोड़ों, बैंड-बाजे और जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. यह महायज्ञ आठ दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे.

विज्ञापन

Siwan News: भगवानपुर हाट प्रखंड के राजापुर गांव में श्रीराम-जानकी एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. हाथी-घोड़ों, बैंड-बाजे और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

हाथी-घोड़ों के साथ निकली कलश यात्रा

महायज्ञ के शुभारंभ पर राजापुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे और धार्मिक जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.

ढोढनाथ मंदिर के तालाब से भरा गया जल

कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर चकिया बाजार, चैनपुर और पंडितपुर होते हुए सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड स्थित ढोढनाथ मंदिर परिसर के तालाब पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल कलश में भरा. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां यज्ञ मंडप में विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए.

आठ दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान शिव समेत अन्य देवी-देवताओं के जयकारे लगाए. आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि महायज्ञ के दौरान अगले आठ दिनों तक पूजा-अर्चना, हवन, प्राण प्रतिष्ठा, श्रीराम कथा, प्रवचन, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे.

सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है. कार्यक्रम में मुखिया प्रीति देवी, शंकर साह, प्रशांत कुमार, संतलाल शर्मा, पंकज कुमार, रामचंद्र शर्मा, दिलीप कुमार, राजकिशोर शर्मा, कुंदन कुमार, राजेश शर्मा, रितेश कुमार, शंकर शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे.


विज्ञापन
रंजीत यादव

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन