ePaper

शहर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

Updated at : 08 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली

शहर की पुरानी व नयी पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार की सुबह चार घंटे बिजली नहीं मिलेगी.इस दौरान मेंटनेंस कार्य होगा. सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि पुरानी पीएसएस से जुड़े हॉस्पिटल फीडर व बलेथा फीडर में बुधवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी.

विज्ञापन

सीवान. शहर के पुरानी व नयी पीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं को बुधवार की सुबह चार घंटे बिजली नहीं मिलेगी.इस दौरान मेंटनेंस कार्य होगा. सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि पुरानी पीएसएस से जुड़े हॉस्पिटल फीडर व बलेथा फीडर में बुधवार की सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं आनंदनगर फीडर में भी सुबह नौ बजे से 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि इस दौरान हॉस्पिटल फीडर के छपरा रोड में तरवारा मोड़ से लेकर बबुनिया मोड़, मखदुम सराय, तेलहट्टा बाजार, बबन पान भंडार व बलेथा फीडर के फतेहपुर, चकिया, हॉस्पिटल रोड, महादेवा, हकाम, बिन्दुसार बुजुर्ग समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी. उन्होंने बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की अपील की है. वहीं नई पीएसएस से जुड़े टाऊन वन, टाऊन टू व आइबी फीडर के महादेवा, विद्युतीहाता, खुरमाबाद, कागजी मोहल्ला, थाना रोड, सब्जी मंडी समेत कई जगहों पर बिजली बंद रहेगी. आनंदनगर फीडर में कल पांच घंटे नहीं मिलेगी बिजली शहर के पुरानी पीएसएस से जुड़े आनन्द नगर फीडर के उपभोक्ताओं को गुरुवार को पांच घंटे बिजली नहीं मिलेगी. इस दौरान शांति वट वृक्ष के समीप मेंटनेंस कार्य होगा. पुरानी पीएसएस से जुड़े आनन्द नगर फीडर के बड़ी मस्जिद, कसेरा टोली, शांति वट वृक्ष, डीएवी मोड़ समेत आसपास के मुहल्लों में बिजली आपूर्ति सुबह छह बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन