siwan news. सकरा पैक्स का चुनाव आज, 2616 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग
Published by : Shashi Kant Kumar Updated At : 18 Dec 2025 10:24 PM
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
सीवान. जीरादेई प्रखंड के सकरा पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा. इस चुनाव में कुल 2616 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदान के लिए कुल चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू होकर संध्या 4:30 बजे तक चलेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतों की गिनती प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कराई जाएगी, ताकि परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सकें. प्रशासन ने मतगणना की प्रक्रिया को भी पारदर्शी रखने की बात कही है. मतदान को लेकर मतदान कर्मियों की टीम चुनाव सामग्री लेकर प्रखंड मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान कर्मी, दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए धारा 163 लागू रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. स्थानीय थाना पुलिस को मतदान के दिन विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला सहकारिता कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से पूरे चुनाव की निगरानी की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










