कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Feb 2026 9:36 PM
अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक पर कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने सीएम का पुतला दहन किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिना शर्त रिहाई एवं नीट छात्रा को न्याय की मांग को लेकर रविवार कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.
प्रतिनिधि,महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय के राजेंद्र चौक पर कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने सीएम का पुतला दहन किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिना शर्त रिहाई एवं नीट छात्रा को न्याय की मांग को लेकर रविवार कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. पुतला दहन के बाद सभा की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को एक साजिश के तहत जेल भेज दिया है. सांसद ने नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए मुखर होकर आवाज उठाई थी. मौजूदा केंद्र व राज्य की सरकार हर उस न्याय की आवाज को कुचलना चाहती है. जो उससे सवाल पूछने के लिए उठ रही है. वहीं अगर इतनी सक्रियता अपराधियों को पकड़ने में लगाती तो अपराधियों के हौसले पस्त होते. सभा को संबोधित करते हुए पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता यशवंत कुमार चमन ने कहा कि आधी रात को सांसद की गिरफ्तारी करने वाली सरकार किसके दबाव में काम कर रही थी. जबकि यह जगजाहिर है कि नीट छात्रा के आरोपियों को बचाने के लिए सरकार शुरू से हीं टालमटोल कर रही है. कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि पूर्णिया सांसद हर तबके की आवाज हैं. सांसद के इलाज के लिए सरकार के पास एक अदद बेड नहीं है. मौके पर कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय, संजय रानीपुरी, नबी रसूल अंसारी, राजकिशोर गुप्ता, मथुरा पंडित, इम्तेयाज अहमद, सत्येन्द्र नारायण सिंह, शहाबुद्दीन शाह, जेडी आलम, मेमतारा खातून, जंग बहादुर राम, जय प्रकाश सिंह, अली अब्बास, चंदन कुमार, दीपक कुमार, अजीत गिरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










