छक्काटोला प्रीमियर लीग का खिताब हामिद इलेवन के नाम, शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2026 2:02 PM
कप के साथ विजेता टीम के खेलाड़ी व अन्य.
Siwan News : मैच में अंपायर की भूमिका धनंजय बाबा और साकिब ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में शाद और नोबिद ने जिम्मेदारी संभाली. उद्घोषक की भूमिका रेहान ने निभाई.
Siwan News : (आनंद मिश्र की रिपोर्ट)
प्रखंड के छक्काटोला खेल मैदान में आयोजित छक्काटोला प्रीमियर लीग (सीपीएल) सीजन-8 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात मलिकटोला और हामिद इलेवन छक्काटोला के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में हामिद इलेवन छक्काटोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलिकटोला को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पार्षद प्रतिनिधि सेराज अहमद सोनू तथा पूर्व क्रिकेटर सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
मलिकटोला ने सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मलिकटोला की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए. जवाब में हामिद इलेवन छक्काटोला ने मात्र 6.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की.
मैच के बाद मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम के कप्तान हामिद को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि मलिकटोला के कप्तान मो. नदीम को उपविजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.
दानिश को मैन ऑफ द सीरीज
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए छक्काटोला के शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच तथा मो. दानिश को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. वहीं मलिकटोला के गौरव उर्फ बुमराह को बेस्ट बॉलर और तबरेज को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया.
मैच में अंपायर की भूमिका धनंजय बाबा और साकिब ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में शाद और नोबिद ने जिम्मेदारी संभाली. उद्घोषक की भूमिका रेहान ने निभाई.
गोपालगंज के केशवपुर समेत 16 टीमों ने भाग लिया
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में रानीपुर, अटखंभा, पकड़ी, महबूबछपरा, रघुनाथपुर, जोगापुर, बड़सरा और गोपालगंज के केशवपुर सहित कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के सफल आयोजन और रोमांचक मुकाबलों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया.
इस अवसर पर जिला सैफ शेख, रेहान अली, हामिद हुसैन, अरबाज अली, एमडी सैफ, फरमान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.
Also Read: सीवान में किशोरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










