ePaper

एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला

Updated at : 01 Feb 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता युवक का शव मिला

जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव निवासी बहारन मांझी के पुत्र आनंद पासवान का शव पुलिस ने रविवार की सुबह महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेंघड़ा गांव स्थित नदी से बरामद किया. हिरासत में लिए गये नामजद आरोपितों की निशानदेही पर शव बरामद की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, तरवारा. जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर बुजुर्ग गांव निवासी बहारन मांझी के पुत्र आनंद पासवान का शव पुलिस ने रविवार की सुबह महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेंघड़ा गांव स्थित नदी से बरामद किया. हिरासत में लिए गये नामजद आरोपितों की निशानदेही पर शव बरामद की गयी. गौर बुजुर्ग निवासी आनंद पासवान 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर थाना में मिठाई बनवाने एक हलवाई के साथ आया था. मिठाई बनाने के बाद शाम में वह अपने घर गया. कुछ लोगों ने आनंद पासवान को उसके घर से बुला कर उसके ससुराल पहुंचाने के लिए लेकर चले गए और हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को बड़का टेंघड़ा गांव स्थित नदी में फेंक कर जलकुंभी से ढक दिया. मृतक के भाई रंजीत मांझी द्वारा गांव के ही अरुण कुमार, युगल बीन, लाल बहादुर बीन, नौतन गांव निवासी टीमल मियां, ओमप्रकाश एवं उसके जीजा बहारन बीन तथा अन्य तीन चार अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया था. बताया कि इन लोगों के साथ 15 दिन पहले आनंद का विवाद हुआ था. जिसको लेकर उक्त लोगों ने मेरे भाई को जान से मारने एवं उठा लेने की धमकी दिया था. इधर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने नदी से शव बरामद की. इधर आनंद के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों की चीत्कार से मचा कोहराम आनंद पासवान के शव का पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसके पैतृक गांव गौर बुजुर्ग पहुंचा की परिजनों में पत्नी रुना देवी, मां बसंती देवी, पिता बहारन मांझी, अबोध पुत्र युराज कुमार, हिमांशु राज, भाई रंजीत मांझी, प्रदीप मांझी और राजा मांझी, बहन रीना देवी, रंजू देवी, मनीषा देवी तथा सागरमती देवी के हृदय विदारक चीत्कार से गांव मे कोहराम मच गया. आनंद के पिता बहारान मांझी अपाहिज है. आनंद मजदूरी और ऑटो चला कररिवार का भरण पोषण करता था. बहनों ने कहा शराब माफियाओं ने की है हत्या- आनंद पासवान की बहनों ने बताया कि भाई थाना में आता जाता था और थाना में मजदूरी करता था. जिससे शराब धंधेबाज यह बोलते थे कि आनंद पासवान ने हम लोगो का नाम देकर छापेमारी करवाता है. जिसको लेकर शराब माफियाओं द्वारा आनंद को धमकी भी मिलती थी.उन्ही लोगों ने मेरे भाई की हत्या की हैं. आनंद पासवान को पुलिस की मुखबिरी करने से नाराज होकर शराब धंदेबाजों ने हत्या कर शव को ठिकाना लगाने की नीयत से महाराजगंज थाना क्षेत्र के बड़का टेंघड़ा गांव स्थित नदी में फेंका गया था. जीबी नगर थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं ने इसके पूर्व भी पुलिस की सूचना देने वाले चार लोगों की हत्या कर चुके है. गौर गांव मे बड़े पैमाने पर बनता है शराब जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर रौजा, गौर बुजुर्ग, गौर कथक गांव मे आये दिनों बड़े पैमाने पर घरेलू कुटीर उद्योग के रूप में देसी शराब का निर्माण किया जाता है. शराब निर्माण भट्ठी पर छापेमारी के दौरान उत्पाद बिभाग और जीबी नगर थाना पुलिस पर शराब कारोबारियों ने हमला किया था. जिसमे जीबी नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक का पिस्टल भी छीन लिया था. उस समय के तत्कालीन एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने किसी तरह समझा बुझा कर छीना गया पिस्टल तो बरामद कर लिया. बोले थानाध्यक्ष- लापता आनंद का शव नदी से बरामद किया गया हैं. मामले में आरोपित भी गिरफ्तार है. जल्द ही हत्या में शामिल अन्य की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. मिहिर कुमार, थानाध्यक्ष, जीबी नगर

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन