रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की हुई पहचान
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 25 Nov 2025 9:19 PM
पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार की शाम बरामद हुए अज्ञात शव की पहचान मंगलवार को हो गई. मृतक की पहचान असम के हाजागापहार निवासी 49 वर्षीय पुत्र सुग्रीम चौहान के रूप में हुई है. पहचान की पुष्टि करने के लिए मृतक के परिजन मंगलवार को असम से सीवान पहुंचे, जहां सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का शिनाख्त कर अंतिम पुष्टि की गई.
प्रतिनिधि,सीवान. पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार की शाम बरामद हुए अज्ञात शव की पहचान मंगलवार को हो गई. मृतक की पहचान असम के हाजागापहार निवासी 49 वर्षीय पुत्र सुग्रीम चौहान के रूप में हुई है. पहचान की पुष्टि करने के लिए मृतक के परिजन मंगलवार को असम से सीवान पहुंचे, जहां सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का शिनाख्त कर अंतिम पुष्टि की गई. परिजनों ने बताया कि सुग्रीम चौहान असम मेंअपने पूरे परिवार के साथ रहते थे.उनके घर के पड़ोस में जिले के रघुनाथपुर की रहने वाली एक महिला अपने परिवार के साथ रहती थी, जिनसे सुग्रीम का मुंहबोली बहन का रिश्ता था. महिला के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर सुग्रीम उन्हें लेकर सीवान आए थे.परिजनों के अनुसार, महिला को उसके घर छोड़ने के बाद सुग्रीम असम लौटने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में क्या हुआ, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका. पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम जसौली रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लिया. तलाशी के दौरान मृतक के पास मिले कागजातों से उनके असम निवासी होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया. शव का पोस्टमार्टम कराते हुए उसे पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया था. पचरुखी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा मंगलवार को शव की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया है.परिजन हादसे की जानकारी मिलते ही सदमे में हैं और इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सुग्रीम की मौत वास्तव में कैसे हुई. फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










