Siwan News : गुठनी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Siwan News : गुठनी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

गुठनी. भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा ” अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत भूतनाथ मंदिर परिसर से हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के साथ देशभक्ति नारे लगाए. भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से लबरेज नजर आये. यात्रा भूतनाथ मंदिर से निकलकर पटेल चौक, मुख्य बाजार होते हुए गुठनी चौराहा तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया. यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था. भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और इसके सम्मान की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है. पूरे मार्ग पर तिरंगे के रंग बिखरे नजर आये और जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर सुभाष ठाकुर, समरजीत सिंह, दिलीप गुप्ता, नीतीश कुशवाहा, विनीत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन