सीवान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन मार्च, 1947 की त्रासदी को किया याद

Updated:
विज्ञापन

भाजपा द्वारा शहर में निकाला गया मौन मार्च

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने मौन मार्च निकालकर 1947 की त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की एकता और सतर्कता पर जोर दिया।

विज्ञापन

Partition Horrors Remembrance Day: विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मौन मार्च निकाला गया. मार्च नगर के गांधी मैदान से शुरू होकर जेपी चौक तक पहुंचा. इसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर 1947 में देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी.

1947 की त्रासदी से सबक लेने की अपील

मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान विधायक मंगल पांडेय ने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के दौरान भारतवासियों ने जिस यातना, पीड़ा और दंश को झेला, उसकी स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था.

उन्होंने देशवासियों से जागरूक, सजग और सतर्क रहने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों का वातावरण बनने पर उसे निष्फल किया जा सके.

देश की एकता और मजबूती पर दिया जोर

बिहार राज्य सवर्ण आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है. बीती घटनाओं को याद करना और उनसे सबक लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि भारत एकजुट और मजबूत रहे, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को देशहित में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल

मौन मार्च में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह संभाग प्रभारी जन्मेजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव व हरेंद्र कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सत्यम सिंह, अनुरंजन मिश्रा, जिला मंत्री पंकज किशोर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीत चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील चंदेल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेर खान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष लीलावती गिरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा, सरोज सिंह राणा, पूर्वी प्रभारी प्रदीप कुमार रोज, मुकेश कसेरा, मनोज राम, रंजीत यादव, सत्यम रामू, सौरभ कुशवाहा, संतोष राउत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
अमरनाथ शर्मा

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन