ePaper

siwan news. धूमधाम से आज मनायी जायेगी देशरत्न की जयंती व जिले का 53वां स्थापना दिवस

Updated at : 02 Dec 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news. धूमधाम से आज मनायी जायेगी देशरत्न की जयंती व जिले का 53वां स्थापना दिवस

जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चे गांधी मैदान से सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकालेंगे

विज्ञापन

सीवान. आज बुधवार को प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के साथ जिले का 53वां स्थापना दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विविध कार्यक्रम होंगे. जिला मुख्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा गांधी मैदान से सुबह सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जो गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र उद्यान में पहुंचकर संपन्न हो जायेगी. इसके बाद देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य के द्वारा सुबह आठ बजे माल्यार्पण किया जाएगा. वहीं सुबह नौ बजे जीरादेई प्रखंड मुख्यालय स्थित पैतृक आवास में अवस्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा.

इसके बाद सूबे के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय शहर के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान 10 किलोग्राम केक काटा जाएगा. इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभुकों को योजनाओं का लाभ पर्चा आदि व नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा. वहीं, शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा.

25 से अधिक विभाग लगायेंगे स्टाॅल

जिला स्थापना दिवस पर शहर के गांधी मैदान परिसर में विभिन्न 25 विभाग स्टाल लगाए जाएंगे.वहीं इन स्टालोंं के माध्यम से आमजनों को योजनाओंं की जानकारी भी दी जाएगी. इसमें जीविका द्वारा सतत जीविकाेपार्जन योजना, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा ट्राइसाइकिल एवं विभिन्न योजनाओं की जागरुकता से संबंधित स्टाल, ग्रामाीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा, जल जीवन हरियाली से संबंधित स्टाल, जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सोलर लाइट, जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित स्टाल, मद्य निषेध आबकारी विभाग द्वारा मद्य निषेध से संबंधित जागरुकता, बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि/उद्यान/आत्मा, राजस्व विभाग से संबंधित स्टाल, स्वास्थ्य, उद्योग विकास एवं क्लस्टर से संबंधित, सड़क सुरक्षा व परिवहन विभाग की विभिन्न योजना, कल्याण व पंचायती राज विभाग से संबंधित स्टाल शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन