मैरवा के इंगलिश मोड़ के समीप बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
मैरवा थाना में गिरफ्तार बाइक चोर | Prabhat Khabar Network
मैरवा थाना पुलिस ने इंगलिश मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मैरवा थाना पुलिस ने इंगलिश मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार युवक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी मो. हलीम के पुत्र यमन अली के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, इंगलिश मोड़ के समीप पुलिस टीम गश्त एवं वाहन जांच कर रही थी.इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बाइक लेकर जा रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई. बाइक के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने जांच की. जांच के दौरान बाइक चोरी की होने की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया.
बताया जाता है कि गिरफ्तार यमन अली बाइक का मिस्त्री है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर चोरी की बाइक के संबंध में जानकारी जुटा रही है. साथ ही बाइक चोरी के इस मामले में उसके साथ शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









