ePaper

Bihar Teacher: शिक्षक ने पाकिस्तान को लेकर लिखी ऐसी बात, अब नौकरी पर लटकी तलवार

Updated at : 15 May 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
File Photo

File Photo

Bihar Teacher: बिहार के सरकारी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में "आई लव यू पाकिस्तान" लिखा दिया. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Teacher: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के एक सरकारी शिक्षक ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा पोस्ट लिख दिया, जिससे सभी लोग हैरत में हैं. बिहार के महाराजगंज प्रखंड के शिक्षक की सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया है, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है. दरअसल, सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में “आई लव यू पाकिस्तान” लिख दिया. मैसेज ग्रुप में जाते ही मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया.

कहां की है घटना?

यह पूरा मामला महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मकतब रतनपुरा का है. नसीर अहमद नामक एक शइक्षक यहां पदस्थापित हैं. वे “बीआरसी एचएम व्हाट्सएप ग्रुप महाराजगंज” नामक एक सरकारी शिक्षकों के ग्रुप में सक्रिय थे. जानकारी है कि 14 मई की रात उन्होंने इस ग्रुप में वह विवादास्पद संदेश पोस्ट किया, जिसने क्षण भर में सभी का ध्यान खींच लिया.

शिक्षकों ने किया विरोध

यह संदेश सामने आते ही ग्रुप में शामिल लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कुछ घंटों तक शिक्षक चुप रहे, लेकिन दबाव बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट “गलती से” चला गया था.

लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग तेज

शिक्षक ने जो सफाई दी है उससे लोग असंतुष्ट हैं. आमजन, अभिभावक और कई सामाजिक संगठन इस व्यवहार को राष्ट्रविरोधी बताते हुए शिक्षक को तत्काल निलंबित करने और उस पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. नाराज लोगो शिक्षक से इस तरह की टिप्पणी को बेहद निंदनीय बताया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आरोपी शिक्षक की सफाई

आरोपी शिक्षक नसीर अहमद ने स्वीकार किया कि यह पोस्ट उन्होंने ही किया है, लेकिन उनका कहना है कि यह केवल गलती थी. उन्होंने दावा किया है कि  यह पोस्ट टेक्निकल गलती से हुआ है. लोगों की निगाहें अब शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग जांच में जुट गया है. आरोप अगर सही पाए जाते हैं तो शिक्षक को निलंबित किया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Police: महिला सिपाही ने थाने में किया कुछ ऐसा…डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन