Bihar Crime: सिवान के महाराजगंज में हिंसक झड़प, दो सगे भाइयों पर तलवार से हमला, एक की मौत

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Bihar Crime: सिवान. सिवान ज़िले के महाराजगंज शहर स्थित अत्यंत व्यस्त काजी बाज़ार में गुरुवार (5 जून) की देर शाम एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई. यहां दूकान पर बैठे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना उस वक्त हुई जब पुरानी बाजार निवासी स्व. कन्हैया प्रसाद के पुत्र विकास कुमार और रितेश कुमार अपनी ऊन की दुकान पर बैठकर सामान की जांच कर रहे थे.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

बताया जाता है कि तीन हमलावर दुकान पर पहुंचे और तलवार जैसे धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर अचानक हमला कर दिया. दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने रितेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन एवं प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन