JPU B.Ed द्वितीय वर्ष परीक्षा 11 अगस्त से, जारी हुआ पूरा शेड्यूल, मोबाइल पर रहेगा सख्त प्रतिबंध

Updated:
विज्ञापन

जेपी यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक भवन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

JPU B.Ed. Second Year Examination 2026 : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा 11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी.

जानें किस दिन कौन-सा पेपर होगा

विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को कोर्स-7बी (विद्यालय विषय की शिक्षण पद्धति भाग-2), 12 अगस्त को कोर्स-8 (ज्ञान एवं पाठ्यचर्या), 13 अगस्त को कोर्स-9 (अधिगम का मूल्यांकन), 14 अगस्त को कोर्स-10 (समावेशी विद्यालय का निर्माण) तथा 17 अगस्त को कोर्स-11 (वैकल्पिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा आयोजित होगी.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रायोगिक परीक्षा पहले ही होगी

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ईपीसी-4 की प्रायोगिक परीक्षा 5 और 6 अगस्त को संबंधित बीएड कॉलेजों में ही आयोजित की जाएगी. विद्यार्थियों को अपने कॉलेज द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना होगा.

मोबाइल फोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

परीक्षा विभाग ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. यदि किसी अभ्यर्थी के पास मोबाइल पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा. साथ ही किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कॉलेजों को दिए गए विशेष निर्देश

परीक्षा नियंत्रक ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने का निर्देश दिया है. विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है.

Also Read : सीवान के 4 एग्जाम सेंटर पर 7 अगस्त से शुरू होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा, जानें गाइडलाइन


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन