सीवान के इस थाने में कबाड़ बन रही सैकड़ों बाइक, शराब तस्करी में जब्त वाहनों का लगा अंबार

Updated:
विज्ञापन

जब्त वाहन की तस्वीर

Siwan Seized Vehicles : सीवान के नौतन थाना परिसर की स्थिति चिंताजनक है, जहाँ शराब तस्करी के जब्त सैकड़ों बाइक और दर्जनों कारें खुले में कबाड़ बन रही हैं. रखरखाव के अभाव और जगह की कमी से ये वाहन तेजी से खराब हो रहे हैं. स्थानीय लोग जल्द नीलामी की मांग कर रहे हैं ताकि समस्या का समाधान हो सके.

विज्ञापन

Siwan Seized Vehicles : सीवान जिले के नौतन थाना परिसर की तस्वीर इन दिनों एक अस्थायी वाहन यार्ड जैसी दिखाई देती है. शराब तस्करी के मामलों में जप्त की गई सैकड़ों बाइक और दर्जनों चारपहिया वाहन वर्षों से खुले आसमान के नीचे खड़े हैं. लगातार बारिश, तेज धूप और रखरखाव के अभाव में ये वाहन धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं.

जगह की कमी से एक-दूसरे के ऊपर खड़े किए गए वाहन

थाना परिसर में जगह की कमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई स्थानों पर एक बाइक के ऊपर दूसरी बाइक और एक वाहन के ऊपर दूसरा वाहन खड़ा किया गया है. कई जप्त वाहनों के आसपास घास-फूस उग आई है. लंबे समय तक खुले में रहने के कारण टायर, सीट, बॉडी और अन्य महत्वपूर्ण पार्ट-पुर्जे भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने समय पर नीलामी की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी संख्या में जप्त वाहनों की नीलामी होती है, उससे कहीं अधिक वाहन शराब तस्करी के मामलों में लगातार थाना पहुंच रहे हैं. ऐसे में हर साल जप्त वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है. लोगों का मानना है कि यदि समय पर नीलामी कराई जाए तो थाना परिसर में जगह की समस्या दूर होगी और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा.

थानाध्यक्ष ने बताई स्थिति की वजह

थानाध्यक्ष जित मोहन कुमार ने बताया कि मॉडल थाना भवन बनने से पहले अधिकांश जप्त वाहन पुराने थाना भवन के आसपास रखे गए थे. बाद में उन्हें वर्तमान थाना परिसर में स्थानांतरित किया गया. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक खुले में रहने के कारण अधिकांश वाहन जर्जर हो चुके हैं.

विभागीय प्रक्रिया से होती है नीलामी

थानाध्यक्ष के अनुसार विभागीय प्रक्रिया के तहत समय-समय पर जप्त वाहनों की नीलामी कराई जाती है. हालांकि शराब तस्करी के मामलों में लगातार नए वाहन भी जब्त होकर थाना पहुंचते रहते हैं. इसी कारण थाना परिसर में जप्त वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है और जगह की समस्या बनी हुई है.

Also Read : सीवान इंजीनियरिंग कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, करियर और प्लेसमेंट को लेकर मिली अहम जानकारी


विज्ञापन
शिवनाथ पांडेय

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन