सीवान के 4 एग्जाम सेंटर पर 7 अगस्त से शुरू होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा, जानें गाइडलाइन

Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JPU First Semester Practical Examination : जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (2024-28) की प्रायोगिक परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होने वाली हैं. परीक्षा 14 अगस्त तक चलेगी और सीवान में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा नियंत्रक ने मेजर, माइनर और एमडीसी कोर्स के लिए अलग-अलग तिथियों की घोषणा की है.

विज्ञापन

JPU First Semester Practical Examination : जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की प्रायोगिक परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगी. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित करने और समयसीमा के भीतर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

सीवान में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार सीवान जिले में डीएवी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, नारायण कॉलेज, गोरियाकोठी और जेडए इस्लामिया कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में नामित किया गया है. संबंधित महाविद्यालयों की टैगिंग सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

मेजर और माइनर कोर्स की अलग-अलग तिथियां तय

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि 7 से 10 अगस्त तक मेजर कोर्स की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित होंगी. इसके बाद 11 से 14 अगस्त के बीच माइनर और एमडीसी (MDC) कोर्स की प्रायोगिक परीक्षाएं ली जाएंगी. सभी महाविद्यालयों को 17 अगस्त तक परीक्षा विभाग में मार्क्स फाइल जमा करने का निर्देश दिया गया है.

आंतरिक और बाह्य परीक्षकों की होगी नियुक्ति

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए आंतरिक और बाह्य परीक्षकों की नियुक्ति निकटवर्ती महाविद्यालयों के शिक्षकों के समन्वय से की जाएगी. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा कार्यक्रम विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी साझा किया गया है.

सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 5 अगस्त को समाप्त हो चुकी है. विश्वविद्यालय का लक्ष्य अगस्त के अंतिम सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर सितंबर के पहले सप्ताह में परिणाम अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करना है. परिणाम जारी होने के बाद स्नातक फोर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी.

Also Read : सीवान में गूंजा 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' का संदेश, 500 लोगों ने लिया संकल्प



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन