सीवान: बड़हरिया के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू

Updated:
विज्ञापन

उमवि महबूबछपरा में प्रस्तुति देती छात्रा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के बड़हरिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। छात्र-छात्राएं राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और नाटकों के लिए अभ्यास कर रहे हैं, जबकि स्कूल परिसर को सजाया जा रहा है।

विज्ञापन

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगने लगे हैं. कहीं छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा में राष्ट्रगान प्रस्तुत करने का अभ्यास कर रहे हैं, तो कहीं देशभक्ति गीत, भाषण, समूहगान, प्रहसन और लघुनाटिका की रिहर्सल चल रही है. शिक्षक भी बच्चों को बेहतर प्रस्तुति के लिए नियमित रूप से मार्गदर्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुटे विद्यालय

विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वे पूरे मनोयोग से अभ्यास में जुटे हैं और अपनी प्रस्तुति को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read:'बिहार के अस्पतालों में हो रहा AI का इस्तेमाल', हेल्थ मिनिस्टर बोले- बेड से लेकर डॉक्टरों की मौजूदगी तक, सब कुछ होगा ट्रैक

सजावट और साफ-सफाई का कार्य भी शुरू

विद्यालय प्रबंधन की ओर से परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. राष्ट्रीय ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

रिहर्सल में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा

इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय महबूबछपरा के शिक्षक उदय कुमार ने गीत-संगीत, भाषण, नाटक और प्रहसन में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं का रिहर्सल कराया. वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मो. इमामुद्दीन नूर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में उत्सवी माहौल बनने लगा है.

Also Read: AI ट्रेनिंग कार्यक्रम में CM सम्राट चौधरी बोले- अगर विधायक से ज्यादा स्टाफ कंप्यूटर नहीं जानता, तो उसे पक्का हटवा दीजिए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन