पुनरीक्षण कार्य के लिए जागरूकता रथ रवाना
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 08 Jul 2025 9:50 PM
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार -प्रसार हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
सीवान. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बारे में मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार -प्रसार हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मतदाता जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों,पंचायतों एवं गांवों में जाकर आम नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण और संशोधन प्रक्रिया की जानकारी देगा. साथ ही उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करेगा. डीएम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हाउस टू हाउस प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण का कार्य 26 जुलाई तक चलाया जायेगा. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन एक अगस्त को किया जायेगा. जबकि दावा एवं आपत्तियां को दाखिल करने की अवधि एक अगस्त से एक सितंबर तक निर्धारित किया गया है. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है. सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एइआरओ की अगुवाई में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जा रही है. प्रत्येक दिन जिला पदाधिकारी स्वयं जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. बैठकों में कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ उत्पन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है. मौके पर अपर समाहर्ता के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी व जिला जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










