मां से नाराज युवक ने की अत्महत्या की कोशिश

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 17 May 2025 9:45 PM

विज्ञापन

शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के बावंडीह गांव में आत्महत्या कर रहे एक युवक को पुलिस ने समय से पहुंचकर बचा लिया.खिड़की तोड़कर पुलिस ने फांसी का फंदा डाल चुके युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बच गई.युवक स्थानीय निवासी 22 वर्षीय राजू खरवार है .

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सिसवन.शनिवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के बावंडीह गांव में आत्महत्या कर रहे एक युवक को पुलिस ने समय से पहुंचकर बचा लिया.खिड़की तोड़कर पुलिस ने फांसी का फंदा डाल चुके युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बच गई.युवक स्थानीय निवासी 22 वर्षीय राजू खरवार है . थानाध्यक्ष गौरव सिन्हा ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बावंडीह गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से घर के अन्दर ही फांसी का फंदा लगा लिया है.परिजनों के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए. इस बीच चैनपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए.दरवाजा बंद होने की वजह से पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया.पंखे से लटक कर जान देने का प्रयास कर रहे युवक को नीचे उतारा.बेहोशी की हालत में आए युवक को पानी के छींटे डालकर होश में लाने का प्रयास किया.फिर युवक सिसवन के रेफरल अस्पताल को पहुंचाया. इधर युवक की स्थिति सामान्य है.पुलिस के अनुसार पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक बीते कई दिनों से अपने मां से डीजे खरीदवाने के जिद कर रहा था, नहीं खरीदने पर उसने जान देने की कोशिश की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन