ePaper

सोमवार से सभी स्कूल मार्निंग

Updated at : 04 Apr 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार से सभी स्कूल मार्निंग

. सात अप्रैल से सभी स्कूल मार्निंग हो जायेंगे. इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिशा निर्देश जारी किया है. मार्निंग के दौरान विद्यालय के संचालन का समय सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. सात अप्रैल से सभी स्कूल मार्निंग हो जायेंगे. इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिशा निर्देश जारी किया है. मार्निंग के दौरान विद्यालय के संचालन का समय सुबह 6.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों की छुट्टी 12.20 बजे कर दी जायेगी. जबकि 12.20 से 12.30 बजे तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गये विषयों की समीक्षा की जायेगी. साथ ही अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिये गए गृह कार्य की समीक्षा व जांच की जायेगी. प्रार्थना आदि का समय सुबह 6.30 बजे से सात बजे तक निर्धारित किया गया है. जबकि पहली घंटी का समय 7 बजे से 70.40 बजे तक होगी. दूसरी घंटी 7.40 बजे से 8.20 बजे तक व तीसरी घंटी 8.20 बजे से 9. बजे तक चलेगी. मध्यांतर का समय 9 से 9.40 बजे तक निर्धारित किया गया है. जबकि चौथी घंटी 9.40 से 10.20 बजे व पांचवी घंटी 10.20 बजे से 11 बजे तक तथा छठी घंटी का समय 11 बजे से 11.40 बजे तक निर्धारित किया गया है. सातवीं व अंतिम घंटी 11.40 बजे से 12.20 बजे तक होगी. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके अनुपालन हेतु सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन