सीएचसी के पास जलायी गयी सभी दवाईयां सरकारी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 02 Jan 2026 9:47 PM

विज्ञापन

हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप विभिन्न प्रकार की दवाओं को जलाकर नष्ट किए जाने के मामले की जांच रिपोर्ट टीम ने सिविल सर्जन को सौंप दी है.औषधि निरीक्षकों की जांच टीम के मुताबिक जलायी गयी सभी दवा सरकारी सप्लाई की थी.जिसमें से कई एक्सपायरी थी,तो अभी कई दवाओं की वैलिडेटी अभी बरकरार थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप विभिन्न प्रकार की दवाओं को जलाकर नष्ट किए जाने के मामले की जांच रिपोर्ट टीम ने सिविल सर्जन को सौंप दी है.औषधि निरीक्षकों की जांच टीम के मुताबिक जलायी गयी सभी दवा सरकारी सप्लाई की थी.जिसमें से कई एक्सपायरी थी,तो अभी कई दवाओं की वैलिडेटी अभी बरकरार थी. यह मामला संज्ञान में आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद के आदेश पर औषधि निरीक्षक हरिनारायण सहनी एवं दयानंद प्रसाद सिंह की दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया.सिविल सर्जन का आदेश पर दोनों औषधि निरीक्षकों ने 29 एवं 30 दिसंबर को संबंधित स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया .जांच के दौरान दवाओं को जलाए जाने वाले स्थान का भौतिक सत्यापन किया गया तथा अस्पताल के संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ की गई.जांच में यह पाया गया कि जलाई गई सभी दवाएं सरकारी अस्पताल की थीं. इनमें अधिकांश दवाएं एक्सपायर हो चुकी थीं, जबकि कुछ दवाएं दिसंबर एवं जनवरी माह में एक्सपायर होने वाली थीं.जांच के क्रम में औषधि निरीक्षकों द्वारा अस्पताल कर्मियों से संबंधित बैच की दवाओं का स्टॉक पंजी मांगा गया, जिसे कर्मियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया.इसके बाद जांच टीम ने जिला औषधि भंडार से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आपूर्ति की गई दवाओं के उस बैच का लेखा-जोखा प्राप्त कर जांच प्रक्रिया पूरी की.जांच अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एक्सपायर दवाओं को जलाकर नष्ट करना नियमसंगत नहीं है. एक्सपायर दवाओं के निस्तारण के लिए निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया है, जिसके तहत उन्हें बायो-मेडिकल वेस्ट के रूप में चिन्हित एजेंसी को सौंपकर नष्ट कराया जाना चाहिए.दोनों औषधि निरीक्षकों ने अपनी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप दी है. सूत्रों के अनुसार इस गंभीर लापरवाही पर जलालपुर सीएचसी के दवा भंडार कर्मी पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन