पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगायी फांसी, मौत

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 May 2025 9:27 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भांटापोखर गांव में शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान भांटापोखर गांव निवासी मुस्ताक अली की पत्नी शबाना खातून के रूप में हुई है.

विज्ञापन

सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भांटापोखर गांव में शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान भांटापोखर गांव निवासी मुस्ताक अली की पत्नी शबाना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था. इससे नाराज होकर शबाना ने शुक्रवार की सुबह पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृत महिला के घर वालों ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा थाना में आवेदन दिया है. मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ था. शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजनों को सौंप दिया गया है. दो साल पूर्व ही विवाह हुआ था. अभी कोई संतान नहीं था. महिला के घर वाले ने हत्या का आवेदन दिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन