रावण के 25 फुट के पुतले का हुआ दहन
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Oct 2025 9:33 PM
विजयादशमी गुरुवार को महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. महाराजगंज अनुमंडल में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ का पुतला दहन किया गया. शहर के संस्कृत विद्यालय परिसर में गुरुवार की देर शाम पूजा समिति के सदस्यों ने 25 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया.
प्रतिनिधि,महाराजगंज. विजयादशमी गुरुवार को महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. महाराजगंज अनुमंडल में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ का पुतला दहन किया गया. शहर के संस्कृत विद्यालय परिसर में गुरुवार की देर शाम पूजा समिति के सदस्यों ने 25 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. वहीं दूसरी आरे शहर के राजेंद्र चौक, शहीद स्मारक चौक, पकवा ईनार आदि जगहों से शुक्रवार की शाम में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण सीता व हनुमान की झांकी पूरे शहर में निकाली गई. उसके बाद प्रभु श्री राम द्वारा तीर के माध्यम से रावण के पुतले में लगे पटाखे में आग लगाया. लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने लगें. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई. रावण वध कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. नखास चौक स्थित बड़ी देवी पूजा समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने कहा कि भगवान राम सर्वश्रेष्ठ भाई, सर्वश्रेष्ठ पुत्र, सर्वश्रेष्ठ पति, सर्वश्रेष्ठ पुरुष और मर्यादा के शिखर पुरुष थे. आज का दिन केवल रावण को जलाने का नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराई रूपी रावण का खात्मा कर भी घर लौटने का है. शहर में निकली शोभायात्रा : रावण वध के पहले भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शहर में निकली. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के पास से शोभायात्रा निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के संस्कृत विद्यालय परिसर, राजेंद्र चौक, शहीद स्मारक चौक, पकवा इनार आदि स्थानों पर पहुंची. शोभायात्रा को शहर में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










