चलती ट्रेन से कानपुर के बाद गायब हो गयी युवती, GRP ने किया केस दर्ज करने से इनकार

Updated:
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कानपुर के बाद गायब हो गयी युवती, GRP ने किया केस दर्ज करने से इनकार

सीवान : नयी दिल्ली से ट्रेन पर सवार होकर बिहार के सीवान पहुंचने वाली युवती बीच रास्ते से गायब हो गयी. जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है. हालांकि इस घटना से सीवान की जीआरपी पुलिस इनकार कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार भी. बताया जा रहा है कि 31 […]

विज्ञापन

सीवान : नयी दिल्ली से ट्रेन पर सवार होकर बिहार के सीवान पहुंचने वाली युवती बीच रास्ते से गायब हो गयी. जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है. हालांकि इस घटना से सीवान की जीआरपी पुलिस इनकार कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार भी. बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को दिल्ली से ट्रेन पर सवार हुई रवीना खातून नाम की युवती एक जनवरी को ट्रेन के बिहार पहुंचने पर उसमें से नहीं उतरी. युवती बिहार संपर्क क्रांति से सीवान के लिये चली थी. परिजनों का साफ कहना है कि युवती ट्रेन में थी और कोहरे की वजह से ट्रेन लेट हुई तो उन्होंने उसे फोन किया. युवती कानपुर तक ट्रेन में थी और अपने परिजनों से लगातार बातचीत कर रही थी. लेकिन जब ट्रेन सीवान पहुंची तो वह ट्रेन में नहीं थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीवान जिले के जिरादेई थाने के चनौर गांव की रहने वाले युवती के परिजनों ने जीआरपी से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर रेल पुलिस की ओर से क्षेत्र का हवाला देते हुए फिलहाल मामले को दर्ज करने से मना कर दिया गया है. जीआरपी का कहना है कि युवती दिल्ली से ट्रेन पर सवार हुई थी, इसलिये प्राथमिकी दिल्ली में दर्ज की जायेगी. वहीं युवती के लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन