सीवान में पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दो मरे

Published at :04 Jul 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
सीवान में पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, दो मरे

सीवान : एक पिकअप वाहन के एक मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार देने के कारण उस पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी. यह हादसा बिहार के सीवान जिले के मुफसिल थाना अन्तर्गत गोपालापुर गांव के पास आज सुबह हुआ. मुफसिल थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों […]

विज्ञापन

सीवान : एक पिकअप वाहन के एक मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार देने के कारण उस पर सवार दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी. यह हादसा बिहार के सीवान जिले के मुफसिल थाना अन्तर्गत गोपालापुर गांव के पास आज सुबह हुआ. मुफसिल थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम अनिल यादव :30: एवं पितंबर यादव :35: हैं जो कि रिश्ते में चचेरे भाई हैं और पास के रामापाली गांव के निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि हादसे के विरोध में स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रख कर मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस एवं प्रशासन लोगों को समझाने और जाम समाप्त कराये जाने का प्रयास कर रहे हैं. इस हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन