65 फरियादियों ने डीएम को सुनाई अपनी पीड़ा

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 09 May 2025 9:41 PM

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिलेभर से आए 65 फरियादियों की समस्याओं को पदाधिकारियों द्वारा सुना गया और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि सीवान. समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिलेभर से आए 65 फरियादियों की समस्याओं को पदाधिकारियों द्वारा सुना गया और त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मापी, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, आवास योजना में अनियमितता सहित स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें आई. जिसपर डीएम सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि अलग-अलग विभागों से संबंधित परिवाद पत्रों पर सुनवाई की गई. जिलाधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं का ससमय नियमानुसार निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. छह मामलों की सुनवाई पूर्ण, पांच के लिए अगली तिथि निर्धारित सीवान. जिलाधिकारी सह द्वितीय अपीलीय प्राधिकार मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई. इसमें से छह मामलों की सुनवाई पूर्ण करते हुए निष्पादन कर दिया गया. वहीं पांच मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई. डीएम ने बताया कि दरौली प्रखंड के अमरपुर निवासी सुरेंद्र चौहान, सिसवन प्रखंड के भीखपुर निवासी सैयद इशरत हुसैन रिजवी, महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा महुआरी निवासी टिंकू कुमार राम, सिसवन प्रखंड के मधवापुर छितौली निवासी बृजेंद्र कुमार पासवान, दरौली प्रखंड के परमानंदपुर निवासी बृजभूषण पांडेय तथा सदर अंचल सह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिंजरा निवासी प्रभुनाथ यादव के मामले की सुनवाई पूर्ण करते हुए निष्पादित किया गया. वहीं गोरेयाकोठी प्रखंड सह थाना क्षेत्र के सरारी निवासी संकेत कुमार मिश्रा, सिसई निवासी व्यास देव सिंह, सिसवन प्रखंड के नयागांव निवासी जयनारायण ठाकुर, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ निवासी देवेंद्र नोनिया तथा हुसैनगंज प्रखंड के रफीपुर निवासी योगेंद्र यादव के मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन