संविधान की खूबसूरती खत्म करना चाहती है मोदी सरकार : कन्हैया कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज/सीवान : संविधान की खूबसूरती को केंद्र की मोदी सरकार खत्म करना चाहती है. सीएए कानून नागरिकता देने वाला नहीं, यह कानून नागरिकता छिननेवाला है. ये लोग झूठ बोलकर देश के लोगों की नागरिकता को छिनने में लगे हैं. गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में सीएए-एनआरसी कानून के खिलाफ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जेएनयू […]
विज्ञापन
गोपालगंज/सीवान : संविधान की खूबसूरती को केंद्र की मोदी सरकार खत्म करना चाहती है. सीएए कानून नागरिकता देने वाला नहीं, यह कानून नागरिकता छिननेवाला है. ये लोग झूठ बोलकर देश के लोगों की नागरिकता को छिनने में लगे हैं.
गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में सीएए-एनआरसी कानून के खिलाफ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कही. इसके बाद उन्होंने सीवान में भी सभा को संबोधित किया़ उन्होंने गृह मंत्री को ललकारते हुए कहा कि मैं एक साधारण आदमी हूं. मुझे मोटा भाई की तरह झूठ बोलने की आदत नहीं है. उन्होंने 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में पहुंचकर कानून का विरोध करने का निमंत्रण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










