JPU ने 25 जुलाई से होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा टाली, नई तारीख और पूरा शेड्यूल जारी

शहर का परीक्षा केंद्र
JPU 3rd Semester Examination : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. बीपीएससी परीक्षा के कारण परीक्षा अब 28 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगी. नई गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं.
JPU 3rd Semester Examination : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) सत्र 2024-28 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. पहले 25 जुलाई से प्रस्तावित परीक्षा अब 28 जुलाई से शुरू होगी. विश्वविद्यालय ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के साथ परीक्षा संबंधी नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
बीपीएससी परीक्षा के कारण बदली गई तिथि
जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 जुलाई को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के लिए कई परीक्षा केंद्र अधिग्रहित किए गए हैं. इसी को देखते हुए कुलपति के निर्देश पर स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा की तिथि में संशोधन किया गया है. अब लिखित परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त तक चलेगी. गोपालगंज के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज समेत विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के विद्यार्थी नई तिथि के अनुसार परीक्षा देंगे.
दो पालियों में होगी लिखित परीक्षा
विश्वविद्यालय के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र नहीं बदला जाएगा.
7 से 14 अगस्त तक होगी प्रायोगिक परीक्षा
लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद 7 से 14 अगस्त तक संबंधित कॉलेजों में प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा आयोजित की जाएगी. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को समय पर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.
मोबाइल और नकल पर विश्वविद्यालय की सख्ती
जेपीयू ने परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. यदि कोई छात्र ऐसे उपकरण के साथ पकड़ा जाता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा. वहीं किसी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की पुष्टि होने पर उस केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं होगी.
विषयवार दो समूहों में होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को विषयों के आधार पर ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित किया है. ग्रुप-ए के विद्यार्थियों की परीक्षा पहली पाली में और ग्रुप-बी के विद्यार्थियों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. विस्तृत विषयवार संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है.
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
- 28 जुलाई: एमजेसी पेपर-3.
- 29 जुलाई: एमजेसी पेपर-4.
- 30 जुलाई: एमआईसी पेपर-3.
- 31 जुलाई: नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स पेपर-3.
- 1 अगस्त: एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-3.
- 3 अगस्त: स्किल एन्हांसमेंट कोर्स पेपर-3.
- 5 अगस्त: कॉलेजिएट विद्यार्थियों के लिए मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स पेपर-3 (इंडियन नॉलेज सिस्टम, इंडियन इकोनॉमिक्स, इंट्रोडक्टरी लाइफ साइंस और नेशनल मूवमेंट).
Also Read : ईरानी मिसाइल अटैक में गोपालगंज के युवक की मौत, 20 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर लौटा था दुबई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










