ePaper

गड्ढे से मिला अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

Updated at : 14 Jan 2020 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे से मिला अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

दरौंदा : थाना क्षेत्र के पसिवड बाजार स्थित सड़क किनारे झाड़ी के बगल में स्थित गड्ढे से व्यक्ति का शव बरामद हुई है. शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सीवान […]

विज्ञापन

दरौंदा : थाना क्षेत्र के पसिवड बाजार स्थित सड़क किनारे झाड़ी के बगल में स्थित गड्ढे से व्यक्ति का शव बरामद हुई है. शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला.

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सीवान सदर अस्पताल भेजा. घटना स्थल वाली जगह पर कुछ लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे झाड़ी स्थित एक गड्ढे में हल्की पानी लगा है. जिसमें एक व्यक्ति की शव को देखा गया.
उसके बाद इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस के अनुमान के मुताबिक मृतक की उम्र तकरीबन 45 साल है. हालांकि बरामद शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह का जख्म का निशान नहीं पाया गया है. पुलिस मामले की शिनाख्त में लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन