दिव्यांग, बुजुर्गों व युवाओं में दिखा उत्साह, जमकर किया मतदान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 6:28 AM

विज्ञापन

सीवान : दरौंदा विस उपचुनाव को ले सोमवार को मतदान करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूसरे प्रदेशों में रहकर काम करने वाले या पढ़ने वाले ने बूथों पर आकर मतदान किया. सुबह से ही कोई अकेले तो कोई सहारा लेकर बूथों तक पहुंचते रहे और कतारबद्ध होकर वोट देते रहे. उनके जोश, जज्बे, व […]

विज्ञापन

सीवान : दरौंदा विस उपचुनाव को ले सोमवार को मतदान करने के लिए बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूसरे प्रदेशों में रहकर काम करने वाले या पढ़ने वाले ने बूथों पर आकर मतदान किया. सुबह से ही कोई अकेले तो कोई सहारा लेकर बूथों तक पहुंचते रहे और कतारबद्ध होकर वोट देते रहे. उनके जोश, जज्बे, व हौसले को देख लोगों ने कहा, काश इनकी तरह देश का हर आदमी अपने वोट की ताकत व जिम्मेदारी को समझता.

आधी आबादी ने अपने अधिकार का जमकर किया इस्तेमाल : सीवान. दरौंदा विस उपचुनाव के मतदान के दौरान आधी आबादी ने अपने अधिकार का जमकर इस्तेमाल किया. इसमें बेटियों से आगे हर घर की बहुओं ने वोट देते नजर आयी. सिसवन प्रखंड के बूथ संख्या 90 व 91 पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही.
महिलाएं लाइन में लगकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रही. इसी तरह चितौली व गंगपुर सिसवन में भी महिलाओं की कतार देखने को मिला. विभिन्न बूथों पर मतदान करने पहुंची महिलाओं मतदाताओं का कहना था कि देश का नागरिक होने का आज कर्तव्य निभाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन