सीवान के किसानों का गन्ना खरीदेगी प्रतापपुर चीनी मिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : सीवान जिले के गन्ना किसानों को लिए एक राहत की खबर है. लगातार पांच वर्षों से गन्ना को लेकर परेशान किसानों के लिए यूपी के प्रतापपुर चीनी मिल ने इस पेराई सत्र से बिहार के किसानों का गन्ना खरीद करने की घोषणा कर दी है. साथ ही बिहार में गन्ना विशेषज्ञों की मदद […]
विज्ञापन
सीवान : सीवान जिले के गन्ना किसानों को लिए एक राहत की खबर है. लगातार पांच वर्षों से गन्ना को लेकर परेशान किसानों के लिए यूपी के प्रतापपुर चीनी मिल ने इस पेराई सत्र से बिहार के किसानों का गन्ना खरीद करने की घोषणा कर दी है.
साथ ही बिहार में गन्ना विशेषज्ञों की मदद से किसानों को बेहतर प्रजाति के गो की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का काम भी कर रहा है. ऐसे में सीवान के 186 व गोपालगंज के 95 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा. बतादें कि पेराई सत्र 2014-15 में प्रतापपुर में स्थित बजाज हिंदुस्तान सूगर मिल प्रबंधन ने पहले तो मिल को घाटा दिखा कर उसे बंद करने का प्रस्ताव लाया. मिल प्रबंधन ने बताया था कि मिल घाटा में जा रही है, इसलिए इसे बंद किया जा रहा है.
मिल ने त्वरित कदम उठाते हुए मिल के कुछ कर्मियों को हटाया भी गया था. लेकिन राजनेताओं के दबाव के कारण मिल से पेराई तो शुरू हुआ, लेकिन मिल प्रबंधन ने बिहार के गन्ना किसानों से खरीद करने से इन्कार कर दिया. जिससे बिहार के गन्ना किसानों को अपना गन्ना किसी तरह से खेतों से हटाना पड़ा था.
जिसका नतीजा यह हुआ कि अधिकांश गांवों के किसान, जो प्रतापपुर चीनी मिल की बदौलत ही गन्ना की खेती करते थे. उन्होंने गन्ने की खेती ही बंद कर दी. इधर, मिल प्रबंधन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस सत्र से बिहार के किसानों का गन्ना खरीद करने का ऐलान कर दिया. साथ ही किसानों द्वारा गन्ने की अच्छी फसल तैयार की जा सके. इसके लिए विशेषज्ञों की टीम तैयार कर दी है, जो यहां आकर किसानों को जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










