इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो साल बाद पुलिस को मिली सफलता

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

.गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण में इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी को करीब दो साल बाद गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की है. मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है.

विज्ञापन

सारण: नाबालिग लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने के मामले में करीब दो वर्ष बाद साइबर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वर्ष 2024 में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी लंबे समय तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा. अब तकनीकी अनुसंधान और सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2024 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2024 को पीड़िता के परिजनों ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग बेटी का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया है.

मामले में मो. शेर अली और जरीना खातून को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.

आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में आईटी एक्ट की धारा 67(ए) एवं 67(बी), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 14 और 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी रखी. इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस ने दरौली थाना क्षेत्र के पतोआ गांव निवासी मो. शेर अली को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

अन्य आरोपितों की भूमिका की भी हो रही जांच

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच जारी है. जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन