सीवान: बसंतपुर की नवपदस्थापित सीओ हनी गुप्ता का समाज सेवा संघ ने किया सम्मान, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा

Author Amit singh|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

Siwan News: समाज सेवा संघ की टीम ने बसंतपुर की नवपदस्थापित अंचलाधिकारी हनी गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की. संघ ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया.

विज्ञापन

Siwan News: बसंतपुर अंचल की नवपदस्थापित अंचलाधिकारी हनी गुप्ता से समाज सेवा संघ की टीम ने गुरुवार दोपहर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें मेमेंटो, गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाज सेवा संघ की टीम ने किया सम्मान

संघ के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद और सचिव बालेश्वर राय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संयोजक रामायण सिंह, महासचिव प्रेमशंकर राय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल रहे. सभी ने नवपदस्थापित सीओ का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

जनसमस्याओं के समय पर समाधान को बताया प्राथमिकता

अंचलाधिकारी हनी गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अंचल कार्यालय आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्व अधिकारी उमेश प्रसाद, रामाशंकर यादव, देवीलाल शर्मा, बच्चा सिंह, बीरबल मांझी, साहेब राय, राजकिशोर यादव, डॉ. प्रभुनाथ शर्मा सहित समाज सेवा संघ के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन