आपसी भाईचारे के बीच मना त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 1:18 AM
महाराजगंज : अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण व आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हो गया. मुहर्रम में निकलने वाले ताजिया जुलूस में या अली या हुसैन के नारे लगते रहे. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरते रहे. इस दौरान ढोल, ताशे की […]
महाराजगंज : अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण व आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हो गया. मुहर्रम में निकलने वाले ताजिया जुलूस में या अली या हुसैन के नारे लगते रहे. कड़ी सुरक्षा में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित रूटों से देर रात तक गुजरते रहे. इस दौरान ढोल, ताशे की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और शहर से होकर लगभग एक दर्जन आखाड़ा गुजरे और स्थानीय आरबीजीआर कॉलेज के मैदान में पहुंचे. लोग अपने पारंपरिक हथियार लाठी, भाला, तलवार लेकर जुलूस में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










