सोनपुर व दिघवारा में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला 26 जून को, राजनीतिक सरगर्मी परवान पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

दिघवारा / सोनपुर : दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के आलोक में विशेष बैठक बुलाने के लिए मुख्य पार्षद कलावती देवी ने 26 जून की तिथि निर्धारित की है. मुख्य पार्षद द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने हेतु तिथि निर्धारित कर दिये जाने […]
विज्ञापन
दिघवारा / सोनपुर : दिघवारा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के आलोक में विशेष बैठक बुलाने के लिए मुख्य पार्षद कलावती देवी ने 26 जून की तिथि निर्धारित की है. मुख्य पार्षद द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने हेतु तिथि निर्धारित कर दिये जाने से नगर पंचायत दिघवारा की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गयी है.
मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के अलावा इनके समर्थक पार्षदों के द्वारा जहां अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होने देने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है, वहीं असंतुष्ट व विक्षुब्ध गुट के पार्षदों के द्वारा हर हाल में अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कम से कम नौ पार्षदों की गोलबंदी के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है. अब देखना है कि अविश्वास प्रस्ताव मामले में असंतुष्ट व विक्षुब्ध पार्षदों का गुट अपने मिशन में कितना कामयाब हो पाता है?
वहीं, सोनपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद का आगामी 26 जून को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है. एक ओर जहां मुख्य पार्षद की कुर्सी बचाने को लेकर जोड़-तोड़ का खेल चल रहा है, वहीं दूसरी ओर वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में गोलबंद करने करने के लिए बैठकों का दौर पक्ष-विपक्ष ने शुरू कर दिया है.
इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक क्षेत्र के एक चर्चित व्यक्ति के आवास पर हुई. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के 21 वार्ड पार्षदों में से 10 पार्षद एक प्लेटफाॅर्म पर गोलबंद दिखे.
बैठक में मुख्य पार्षद के खिलाफ लगाये अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया. नगर पंचायत की आपसी खींचतान का असर विकास कार्यों पर भी दिखाई देता है. इस भीषण गर्मी में भी नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मचारी से लेकर वार्ड पार्षद तक ने खराब पड़े हैंड पंप को बनवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया. इस भीषण गर्मी में लोग जैसे तैसे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं. रजिस्ट्री बाजार में खराब हैंडपंप को देखने वाला कोई नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




