लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार के सीवान में तनाव, शहाबुद्दीन की पत्नी ने हार स्वीकार करने से इन्कार किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2019 9:38 PM
सीवान : लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बिहार के सीवान में तनाव पैदा हो गया है. माफिया डॉन से नेता बने मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और राजद उम्मीदवार हिना शहाब ने सीवान लोकसभा सीट पर राजग उम्मीदवार से एक लाख से अधिक वोटों से पिछड़ने के बाद चुनाव रद्द करने की मांग की […]
सीवान : लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बिहार के सीवान में तनाव पैदा हो गया है. माफिया डॉन से नेता बने मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और राजद उम्मीदवार हिना शहाब ने सीवान लोकसभा सीट पर राजग उम्मीदवार से एक लाख से अधिक वोटों से पिछड़ने के बाद चुनाव रद्द करने की मांग की है और उनके समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोली भी चलानी पड़ी.
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के ओम प्रकाश यादव के हाथों पराजित हुई शहाब ने निर्वाचन अधिकारी को अर्जी देकर दावा किया कि उन्हें ‘‘नतीजे चुनावों के दौरान देखे गये लोगों के मूड से अलग’ लग रहे हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. शहाब ने हाथ से लिखे गये आवेदन में कहा, ‘‘मैं ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती को स्वीकार करने से इन्कार करती हूं और कुछ साजिश का संदेह जाहिर करती हूं. मैं मांग करती हूं कि गिनती रोक कर इस सीट का चुनाव रद्द किया जाए.’
सीवान सीट पर भाजपा की अगुवाई वाली राजग ने जदयू की कविता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. कविता स्थानीय बाहुबली अजय सिंह की पत्नी हैं. हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन 1996 और 2004 के बीच चार बार सीवान से सांसद रह चुके हैं. इस बीच, जैसे ही राजद उम्मीदवार की जीत की खबर फैली, जदयू एवं राजद के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी. हालांकि, झड़प के वक्त मतगणना चल ही रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










