ePaper

50 पशुओं से भरे कंटेनर का ड्राइवर चढ़ा भीड़ के हत्थे, पिटाई के बाद लोगों ने आंख फोड़ा

Updated at : 18 May 2019 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
50 पशुओं से भरे कंटेनर का ड्राइवर चढ़ा भीड़ के हत्थे, पिटाई के बाद लोगों ने आंख फोड़ा

सीवान : बिहार के सीवान में मैरवा पुलिस ने शनिवार की संध्या 6:30 बजे शराब के शक में एक कंटेनर को रोका परंतु कंटेनर मैं 50 की संख्या में पशु लादे हुए थे, जो बांग्लादेश जाने की तैयारी में थे. पशुओं से भरी हुई कंटेनर की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग कंटेनर को अपने […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में मैरवा पुलिस ने शनिवार की संध्या 6:30 बजे शराब के शक में एक कंटेनर को रोका परंतु कंटेनर मैं 50 की संख्या में पशु लादे हुए थे, जो बांग्लादेश जाने की तैयारी में थे. पशुओं से भरी हुई कंटेनर की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस असहाय नजर आती रही. लोगों ने कंटेनर को खोला और पशुओं को मुक्त किया साथ ही ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुनाई कर उसका आंख फोड़ दिया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

मैरवा पुलिस ने उसे किसी तरीके से भीड़ से मुक्त किया और अस्पताल ले गयी. उधर, स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे. लोगों ने वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. लोगों को नाराजगी थी की दुधारू पशुओं को बांग्लादेश काटने के लिए ले जा रहे हैं. वहीं ट्रक में दो चालकों को होने की खबर होने के कारण दूसरे ड्राइवर की तलाश भी लोग करते रहे थे. माहौल ऐसा रहा कि पुलिस असहाय नजर आयी और लोग अपने मनमाफिक काम करते रहे. थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण एसआई प्रमोद कुमार अपने पुलिस दल बल के साथ लगे रहे परंतु उनकी एक ना चली. स्थानीय दफादार को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन