सीवान: गोरेयाकोठी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दो महिलाएं समेत तीन घायल

सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बसौली गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौली गांव में शनिवार की दोपहर मामूली आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. पुराना विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प की घटना में दो महिलाओं समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सदर अस्पताल किया रेफर

सीवान के इस हादसे में घायलों में बसौली गांव निवासी मुन्ना प्रसाद की पत्नी बबीता देवी (40), बेचू महतो की पत्नी ज्ञानती देवी (30) तथा उनके पुत्र ओम कुमार (15) शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लकड़ी नबीगंज लाया गया. यहां डॉक्टरों ने बबीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

अस्पताल में जारी इलाज

सीवान के लकड़ी नबीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य दो घायल ज्ञानती देवी और ओम कुमार का इलाज चल रहा है. इस खूनी झड़प की घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने लकड़ी नबीगंज थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मारपीट और जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस जांच में जुटी

सीवान के संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आधिकारिक आवेदन प्राप्त हो चुका है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए भारी तनाव का माहौल कायम रहा, हालांकि स्थानीय पुलिस स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है.

Also Read: नौतन में गंडक नहर पुल की टूटी रेलिंग दुर्घटना को दे रही दावत


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन