सीवान: आज 16 केंद्रों पर मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा, 8,280 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Author Manish giri|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सीवान समाहरणालय ने मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा के लिए 16 केंद्रों का निर्धारण किया है। आज सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य है।

विज्ञापन

Siwan News: सीवान समाहरणालय की ओर से जारी संयुक्त जिला आदेश के अनुसार इस परीक्षा में जिले के कुल 8,280 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा. निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन विद्यालयों को बनाया केंद्र

सीवान शहर के विभिन्न प्रमुख विद्यालयों को इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है. इनमें मुख्य रूप से वीएम हाई स्कूल-सह-राजकीय इंटर कॉलेज महादेवा, डीएवी हाई स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीवीएम पब्लिक स्कूल, आरएस पब्लिक स्कूल, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर, इमैनुएल मिशन हाई स्कूल, डीएवी मिडिल स्कूल, जीडीके हाई स्कूल, दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, महावीर सरस्वती विद्या मंदिर, एसएमटी राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल, इस्लामिया हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज, आर्य कन्या हाई स्कूल तथा ब्रजकिशोर हाई स्कूल शामिल हैं.

दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति

सीवान के जिला पदाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है. सभी तैनात अधिकारियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम-से-कम दो घंटे पहले अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचने का सख्त निर्देश दिया गया है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी.

गोपनीय सामग्री की सुरक्षा तय

सीवान प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार परीक्षा की गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रखने एवं निर्धारित समय पर केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भी विशेष त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है. सभी गोपनीय सामग्री परीक्षा के दिन सुबह 10 बजे से पहले केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाई जाएगी. इसके लिए सहायक परीक्षा समन्वयक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है.

Also Read: सीवान: सीएमआर आपूर्ति नहीं करने पर चार पैक्स के खिलाफ कार्रवाई, छह माह के लिए बोर्ड भंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन