छह सीटों पर चुनाव लड़ सकता है माले : दीपंकर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 में 23 सीटों पर भाकपा माले चुनाव लड़ा था. इस बार छह सीटें सीवान, आरा, जहानाबाद, काराकाट, पाटलिपुत्र व कटिहार से पार्टी चुनाव लड़ सकती है. वहीं, उन्होंने कहा कि आरा लोकसभा सीट से राजू यादव व सीवान से अमरनाथ यादव को […]
विज्ञापन
सीवान : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 में 23 सीटों पर भाकपा माले चुनाव लड़ा था. इस बार छह सीटें सीवान, आरा, जहानाबाद, काराकाट, पाटलिपुत्र व कटिहार से पार्टी चुनाव लड़ सकती है.
वहीं, उन्होंने कहा कि आरा लोकसभा सीट से राजू यादव व सीवान से अमरनाथ यादव को प्रत्याशी होंगे. इसकी विधिवत घोषणा पार्टी की ओर से की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि एनडीए के खिलाफ बना गठबंधन वामपंथी ताकतों के बिना पूरा नहीं हो सकता है. राष्ट्रीय महासचिव मंगलवार को पार्टी की एक दिवसीय जिला कमेटी की बैठक में भाग लेने सीवान आये थे.
सीवान से पार्टी के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर दीपांकर ने कहा कि पार्टी यह पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह सीट मेरे लिए महत्वपूर्ण है. ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल को भी आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए माले को सपोट करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










